रायगढ़

अपेक्स हॉस्पिटल में ट्रेन से गिरे युवक की सफल ब्रेन सर्जरी…। न्यूरोसर्जन डॉ.एलिन नायक ने बचाई युवक की जान…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.08.11.22.अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जिले का सुप्रसिद्ध अस्पताल है। जहां हर प्रकार के बीमारियों के इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं हाईटेक सुविधा के साथ उपलब्ध है। अपेक्स हॉस्पिटल जिले के चिकित्सा जगत में नित नए सफलता के आयाम रच रहा है। एक बार फिर से अस्पताल के चिकित्सकों ने सफर के दौरान ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल युवक के ब्रेन का सफल न्यूरोसर्जरी कर नया जीवन दिया है। बता दें कि अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जरी की शुरुवात हो गयी जिसका प्रत्यक्ष लाभ अब जिलेवासियों को मिल रहा है।

हॉस्पिटल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार अभी हाल ही में ट्रेन में सफर के दौरान एक 20 वर्षीय युवक नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में ट्रेन से नीचे गिरने के कारण युवक के सर पर कई जगह गंभीर चोटें लगी थी और सर फैक्चर हो गया था गंभीर हालत में युवक को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां हॉस्पिटल के विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन डॉ.एलिन कुमार नायक ने उनका ट्रीटमेंट शुरू किया। युवक के सर पर काफी चोट लगने के कारण ब्रेन की सर्जरी जरूरी थी डॉ.एलिन नायक ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की और पूरी प्लानिंग के साथ ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। युवक की जान बचाने का दृढ़ निश्चय लिए न्यूरोसर्जन डॉ. एलिन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ.अरविंद एवं टीम के द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया। अथक प्रयास के बाद ऑपरेशन सफल रहा। सर्जरी के पश्चात मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अपेक्स हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गंभीर हालत में हॉस्पिटल आये युवक को नया जीवन दिया। परिजनों ने चिकित्सकों एवं अपेक्स हॉस्पिटल प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

डायरेक्टर ने दी बधाई
सफल न्यूरोसर्जरी पर अपेक्स हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनोज गोयल एवं डॉ.रश्मि गोयल ने डॉ.एलिन कुमार नायक एवं पूरी टीम को इस जटिल केस के सफल ऑपरेशन की बधाई देते हुए कहा कि जिस हालत में युवक अस्पताल में भर्ती हुआ था उस वक्त उसकी जान बचाना बड़ा चैलेंज था लेकिन हमारे विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन डॉ. एलिन नायक एंड टीम ने इस जटिल सर्जरी को स्वीकार किया और सफल सर्जरी करते हुए युवक के जिंदगी बचा ली। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

अब अपेक्स में न्यूरोसर्जरी की सुविधा उपलब्ध
डॉ.एलिन कुमार नायक छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ न्यूरोसर्जन में से एक हैं। हॉस्पिटल्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में अब नियमित रूप से सिर की चोट, रीढ़ की चोट, ब्रेन हेमरेज, हाइड्रोसिफलस, ट्यूमर, स्पाइनल डिस्लोकेशन, जन्मजात विकृतियों आदि जैसी स्थितियों के लिए सर्जरी उपलब्ध है।

हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है अपेक्स
रायगढ़ जिले का एकमात्र अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर अपने निःसंतानता के इलाज की सफलता के लिए पूरे अंचल में प्रसिद्ध है इसके अलावा भी अन्य सभी बीमारियों का ईलाज यहां आधुनिक मशीनों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है। हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर, आपातकालीन देखभाल,जनरल सर्जरी,प्रसूति और स्त्री रोग, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी, आईवीएफ,न्यूरोलॉजी,नेत्र,डेंटल, हड्डी रोग,रुमेटोलॉजी,रीढ़ की सर्जरी,एंडोस्कोपी,लेप्रोस्कोपी शामिल है। रायगढ़ जिले का विश्वसनीय अपेक्स हॉस्पिटल विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं हाईटेक सुविधाओं से लैस है जो जिले के चिकित्सा जगत में मानवीय स्पर्श के साथ मरीजों का इलाज कर लगातार विश्वसनीयता का पर्याय बनता जा रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button