राज्य

मोदी सरकार के 6 साल के कार्यकाल पर कांग्रेसियों का निशाना-

सिंहघोष/रायगढ़,जिला कांग्रेस रायगढ ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल अर्थात 6 साल पूरा होने पर जमकर निशाना साधा ।। कांग्रेसियों ने आज जिला कांग्रेस भवन में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार के विरुद्ध अपना विरोध प्रदर्शिकिया।

जिला कांग्रेस भवन में विरोध प्रदर्शन के दौरान सारंगढ़ विधायिका उत्तरी गनपत जांगड़े ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता है।। उनके शासन काल का बिता एक साल कुप्रबंधन और पीड़ा से भरा रहा है।। फिर वो चाहे कोरोना संकट के समय मेडिकल संसाधनो की उपलब्धता की बात रही हो या फिर समय पर मजदूरो के सकुशल घर वापसी की बात हो।। आप सब जानते है कि किस तरह केंद्र सरकार की विफलता से मजदूर पैदल या अन्य साधनों से बीमार और बदहवास होकर जीते मरते अपने गांव घर पहुंच रहे है।। दूसरी तरफ राज्य की भूपेश बघेल सरकार बेहद कम केंद्रीय सहायता के बाद भी अपने चुनावी वायदों और जन हित के अन्य कार्य को बखूबी पूरा कर रही है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल के लिये 30 मई 2019 को शपथ ली थी।। केंद्र की सत्ता में काबिज मोदी सरकार (2.0) के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरे होने के अवसर पर जिला कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को मुख्यालय में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा था ।। जिसमें जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्तागण और सारंगढ़ विधायिका जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी अनिल शुक्ला, अरुण मालाकार दीपक पांडे,गोल्डी नायक,आशीष शर्मा,जेठूराम मनहर व अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।। इस दौरान सभी ने बारी-बारी से न केवल पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।। बल्कि मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मोदी सरकार अपने कार्यकाल के 6 साल पूरे कर रही है.मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल शासन के स्तर पर बेहद असफल और खराब रहा है।। इस दौरान मोदी सरकार की वजह से देश में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक माहौल काफी खराब हो चुका है।। ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार ने सारंगढ़ जिला निर्माण को लेकर पूछे गए सवालों का उत्तर दिया।। वहीं मोदी सरकार को आड़े हाँथ लेते हुए कहा कि देश में आम जनता का भाजपा की मोदी सरकार से मोह भंग हो चुका है।। वही मोदी सरकार की गलत नीतियों की वजह से कोरोना प्रभावितों कि बढ़ती संख्या बेहद चिंता का विषय बन चुका है. कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के मौके पर दावा किया कि मोदी जी का यह कार्यकाल देश के लिए भारी निराशा जनक, कुप्रबंधन से भरा असीम पीड़ा देने वाला रहा है।। जिला कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ के मौके पर मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button