छत्तीसगढ़

₹16 लाख की कलेक्शन राशि हड़पकर दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया

Advertisement

रायपुर। फरार वारंटियों और लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहापारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ₹16 लाख की कलेक्शन राशि हड़पने के मामले में करीब दो साल से फरार आरोपी अमित सिंह (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

बैंक में जमा करने के लिए दी गई थी ₹16 लाख की रकम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित सिंह पिता सुरेंद्र सिंह नमन डिस्ट्रीब्यूटर्स, शारदा चौक में वर्कर और कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था। 24 मई 2024 को दुकान संचालक ने उसे यूको बैंक में जमा कराने के लिए दुकान की ₹1 लाख कलेक्शन राशि और दिल्ली से आए व्यापारी संजय वर्मा से प्राप्त ₹15 लाख, यानी कुल ₹16 लाख सौंपे थे।

आरोप है कि अमित सिंह ने पूरी रकम बैंक में जमा नहीं की और कथित रूप से बेईमानीपूर्वक अपने पास रखकर फरार हो गया।

2024 से पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश

मामले में दुकान संचालक की रिपोर्ट पर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 173/2024, धारा 406 और 408 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तारी

पुलिस को 19 अगस्त 2026 की देर रात मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित सिंह को रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय ने भेजा रिमांड पर

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

पु

पुलिस के अनुसार फरार वारंटियों और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button