धार्मिक

अटल विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन…।अंतिम दिन हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुई सुषमा प्रकाश नायक…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-१६.०३.२२-शहर के कोतरा रोड़ स्थित अटल विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।बुधवार को कार्यक्रम के अंतिम दिन यहाँ आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक की धर्मपत्नी श्रीमती सुषमा नायक शामिल हुई।यहाँ उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर कॉलोनीवासियों के सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।इस मौके पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेत्री रिंकी पांडेय व अटल विहार कॉलोनी गृह निर्माण मंडल रख रखाव के सचिव दीपक सिंह व समिति के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि अटल विहार कॉलोनी में 8 से 16 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।इसमें वृंदावन से पधारे कथावाचक महाराज श्री ब्रजराज कृष्णदास जी द्वारा स्रोता भक्तों को कथा का रसपान कराया गया।इसी तरह उनकी टीम द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई जिससे श्रोतागण मंत्रमुग्ध हुए पूरे सात दिनों तक भागवत कथा व संगीतमय भजनों से अटल विहार कॉलोनी व आसपास का क्षेत्र भक्तिमय रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button