छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिली नई गति, 3,009 इकाइयों से 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। राज्य सरकार का फोकस नए उद्योग स्थापित करने के साथ रोजगार, निवेश, आधुनिक तकनीक और क्षेत्रीय संतुलन को बढ़ावा देने पर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टेक्सटाइल पार्क में पहली यूनिट का भूमिपूजन

25 जून 2026 को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने टेक्सटाइल पार्क की पहली यूनिट का भूमिपूजन किया। तमिलनाडु की स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड यहां 235 करोड़ रुपये के निवेश से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर रही है। इस इकाई से करीब 4,650 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

8.22 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

बीते ढाई वर्षों में राज्य को 264 औद्योगिक परियोजनाओं के माध्यम से करीब 8.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन परियोजनाओं से 1.72 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना जताई गई है। इनमें से 154 परियोजनाएं निर्माण, भूमि आवंटन या उत्पादन के चरण तक पहुंच चुकी हैं।

3,009 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित

इसी अवधि में प्रदेश में 3,009 नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं। इन इकाइयों से 50,807 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। राज्य सरकार के अनुसार, ये आंकड़े इस बात को दर्शाते हैं कि औद्योगिक नीतियों का असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है और छत्तीसगढ़ निवेश तथा रोजगार के नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button