छत्तीसगढ़

लैलूंगा के झगरपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त

Advertisement
Advertisement Carousel

संतोष अग्रवाल के गोदाम से 900 और विकास अग्रवाल के गोदाम से मिला 65 कट्टा धान, एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच

रायगढ़। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध धान भंडारण के खिलाफ रायगढ़ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर लैलूंगा तहसील के ग्राम झगरपुर में प्रशासनिक टीम ने दो गोदामों की जांच कर कुल 965 कट्टा धान जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान भंडारण से संबंधित दस्तावेजों और उपलब्ध धान का सत्यापन भी किया गया।

दो गोदामों में मिला 965 कट्टा धान

एसडीएम लैलूंगा राकेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्य निरीक्षक और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम ने ग्राम झगरपुर स्थित गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान संतोष अग्रवाल के गोदाम में 900 कट्टा और विकास अग्रवाल के गोदाम में 65 कट्टा धान भंडारित पाया गया। प्रशासनिक टीम ने दोनों गोदामों से कुल 965 कट्टा धान जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की।

कोचियों और बिचौलियों पर प्रशासन की निगरानी

प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध तरीके से धान खपाने की आशंका को देखते हुए कोचियों और बिचौलियों के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर विभिन्न क्षेत्रों में गोदामों और धान भंडारण स्थलों की जांच की जा रही है।

अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण, परिवहन अथवा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रशासन का उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button