देश विदेश

लग्जरी लाइफस्टाइल और पार्टियों के लिए पोते ने दादा के खाते से उड़ाए 29.50 लाख रुपये, दोस्त समेत गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement Carousel

दिल्ली पुलिस ने 87 वर्षीय बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी के आरोप में दो 22 वर्षीय युवकों को पकड़ा, अप्रैल से अक्टूबर के बीच निकाली गई रकम

नई दिल्ली। महंगे शौक, लग्जरी लाइफस्टाइल और दोस्तों के साथ पार्टियां करने की चाहत में एक युवक ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि उसने अपने ही 87 वर्षीय दादा के बैंक खाते से करीब 29.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पोते और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

दादा के खाते से निकाले 29.50 लाख रुपये

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी राजीव कुमार के मुताबिक, शिकायतकर्ता अश्विनी राघव ने पुलिस को बताया कि अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच उनके 87 वर्षीय पिता जगदीश सिंह के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये निकाल लिए गए। जांच में खाते से कुल 29,50,892 रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई।

पोते और उसका दोस्त गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की जांच के बाद बुलंदशहर निवासी 22 वर्षीय अभिषेक राघव और उसके 22 वर्षीय दोस्त तुषार चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक पर अपने दादा के बैंक खाते से रकम निकालने का आरोप है, जबकि उसका दोस्त भी इस धोखाधड़ी में शामिल बताया जा रहा है।

लग्जरी शौक के लिए वारदात का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर महंगे शौक, लग्जरी जीवनशैली और दोस्तों के साथ पार्टियों पर पैसे खर्च किए। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर धोखाधड़ी के तरीके और रकम के इस्तेमाल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button