देश विदेश

उत्तराखंड के चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप, ज्योर्तिमठ रहा केंद्र; जान-माल का नुकसान नहीं

Advertisement
Advertisement Carousel

बुधवार सुबह 10:24 बजे महसूस किए गए झटके, जिला प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने की दी जानकारी

सुबह भूकंप से हिली धरती

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ था। भूकंप सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर दर्ज किया गया।

नुकसान की कोई सूचना नहीं

भूकंप के झटकों के बाद जिले में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल स्थिति सामान्य है। भूकंप के कारण किसी अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button