छत्तीसगढ़ में 4 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर प्रमोट किया गया है। वहीं, 2002 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
जनवरी 2027 से पहले मिला प्रमोशन
जानकारी के मुताबिक, चारों अधिकारियों की पदोन्नति जनवरी 2027 में प्रस्तावित थी। हालांकि, राज्य सरकार ने निर्धारित समय से करीब डेढ़ महीने पहले ही उन्हें पदोन्नति दे दी। इस फैसले को अधिकारियों के प्रशासनिक अनुभव और कार्यों के प्रति सरकार के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।
पहले भी समय से पहले मिल चुकी है पदोन्नति
छत्तीसगढ़ में निर्धारित समय से पहले IAS अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में कुछ अधिकारियों को निर्धारित समय से पहले प्रमोशन दिया जा चुका है।





