छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी तेज, 21 दिसंबर से विभागवार चर्चा

Advertisement
Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियां तेज कर दी हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को बजट प्रस्ताव तैयार कर निर्धारित समय-सीमा में भेजने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आगामी बजट को लेकर सचिव एवं विभागाध्यक्ष स्तर की संयुक्त बैठक का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।

21 से 30 दिसंबर तक होगी बजट पर चर्चा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 21 दिसंबर से 30 दिसंबर 2026 तक मंत्रालय महानदी भवन में विभागवार बजट प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों के सचिव और विभागाध्यक्षों के साथ बजट प्रावधानों और प्रस्तावों की समीक्षा होगी।

20 नवंबर तक भेजने होंगे बजट प्रस्ताव

वित्त विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, सभी विभागों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के पुनरीक्षित अनुमान और वर्ष 2027-28 के बजट अनुमान से संबंधित प्रस्ताव 20 नवंबर 2026 तक वित्त विभाग को भेजने होंगे। प्रस्ताव हार्डकॉपी और सॉफ्टकॉपी दोनों माध्यमों में जमा करना अनिवार्य किया गया है।

IFMIS पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि जरूरी

वित्त विभाग ने बजट प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने के लिए IFMIS पोर्टल पर भी सभी बजट प्रस्तावों की प्रविष्टि अनिवार्य कर दी है। निर्धारित समय-सीमा में प्रस्ताव भेजने के साथ ही पोर्टल पर ऑनलाइन जानकारी दर्ज करनी होगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button