देश विदेश
फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में टर्बुलेंस, कई यात्रियों के घायल होने की सूचना

नई दिल्ली। थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा। हवा में तेज झटके लगने के कारण विमान में सवार कई यात्रियों को चोट लगने की सूचना सामने आई है।
घटना के दौरान विमान में अचानक हलचल होने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ यात्रियों को झटकों के कारण चोटें आई हैं। हालांकि, घायल यात्रियों की संख्या को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
एयर इंडिया और संबंधित अधिकारियों की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग और यात्रियों की स्थिति को लेकर अपडेट की प्रतीक्षा की जा रही है।







