छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़-केल्हारी बस हादसे में 6 मौतों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

Advertisement

घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा, जिला प्रशासन को राहत-बचाव और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश

रायपुर। मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राज्य शासन की ओर से पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कमी न हो।

मुख्यमंत्री ने घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार उन्हें हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

अस्पतालों में घायलों का उपचार जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अनुसार, दुर्घटना में घायल यात्रियों का सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

जिला प्रशासन को घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी करने और आवश्यकतानुसार उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया है।

दिवंगतों के प्रति संवेदना, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button