देश विदेश

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा: शीतला माता मंदिर जा रहे 14 श्रद्धालुओं की मौत, 39 घायल

Advertisement

अष्टमी की रात धान से भरे ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकराकर पलटा वाहन; दो पुलिसकर्मी भी घायल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के दौरान भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब एक बजे मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 39 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्रद्धालुओं को कुचलते हुए आगे निकला ट्रक

मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु अष्टमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान धान से भरे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और कई लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गया। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर मंदिर की बाहरी दीवार और प्रवेश द्वार से टकराया और पलट गया।

दो पुलिसकर्मी भी घायल

हादसे में मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे

ग्वालियर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, जिला कलेक्टर रुचिका चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को ट्रक की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस और प्रशासन की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक की स्थिति, चालक की भूमिका और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल के बाद ही दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button