छत्तीसगढ़

बेमेतरा में बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी, कई बच्चे घायल

Advertisement

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार कई बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल बच्चों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

17 से 18 बच्चों को लेकर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस क्रमांक CG 25 A 0218 में करीब 17 से 18 बच्चे सवार थे। बस सिंघपुर-झाल मार्ग पर खड़सरा और झाल के बीच पहुंची थी, इसी दौरान चालक का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और बस सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।

ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायल बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों को लाने-ले जाने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button