देश विदेश

मुंडका फैक्ट्री हादसा: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

Advertisement

नई दिल्ली, 26 जून 2026। पश्चिमी दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री नंबर 93/8 में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान पहले एक मजदूर टैंक में उतरा, जो गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य मजदूर भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

सूचना मिलने पर दिल्ली फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय अरुण, 32 वर्षीय संदीप और 42 वर्षीय चांद के रूप में हुई है। ये सभी सुल्तानपुरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। शुरुआती जांच में जहरीली गैस से दम घुटने को मौत का कारण माना जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button