रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 121 लीटर से ज्यादा शराब जब्त; कई आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने पिछले 48 घंटों में लगातार कार्रवाई की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान अंग्रेजी शराब, बीयर और कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

121.250 लीटर अवैध शराब जब्त
पुलिस के मुताबिक, जूटमिल और कोतवाली थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब एवं बीयर की कार्रवाई की गई, जबकि तमनार, छाल और घरघोड़ा थाना क्षेत्रों में कच्ची महुआ शराब पकड़ी गई। अलग-अलग टीमों ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी और रेड कार्रवाई करते हुए कुल 121.250 लीटर अवैध शराब बरामद की।

आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर भी कार्रवाई
अवैध शराब के कारोबार के साथ-साथ पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और सार्वजनिक रूप से शराबखोरी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button