छत्तीसगढ़

Raipur News: निरंजन धर्मशाला पहुंचे CM विष्णु देव साय, सुनी ‘मन की बात’

Advertisement

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को राजधानी रायपुर के VIP रोड स्थित निरंजन धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का प्रसारण सुना।

केंद्रीय राज्य मंत्री और डिप्टी CM भी रहे मौजूद

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुना।

निरंजन धर्मशाला में हुआ आयोजन

VIP रोड स्थित निरंजन धर्मशाला में ‘मन की बात’ के प्रसारण के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सहित उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी भी देखने को मिली।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button