छत्तीसगढ़

Sukma News: सुकमा में CRPF सब-इंस्पेक्टर ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Advertisement

मेट्टागुड़म कैंप में हुई घटना, गंभीर हालत में नजदीकी कैंप ले जाया गया; पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत का मामला सामने आया है। मेट्टागुड़म कैंप में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में नजदीकी कैंप ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के बाद जवान को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी कैंप ले जाया गया। हालांकि, उनकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल सब-इंस्पेक्टर द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button