रायगढ़

शिक्षक दिवस पर कोड़ातराई स्कूल में शिक्षक सम्मान और फन फेयर का आयोजन

Advertisement

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया नवीन भवन का भूमिपूजन, विद्यार्थियों की रचनात्मकता और नवाचार को सराहा

रायगढ़। पीएम श्री शासकीय विद्यालय कोड़ातराई में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह के साथ फन फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया।

विद्यार्थियों के फन फेयर का किया अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने फन फेयर का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के उत्साह, आत्मविश्वास, रचनात्मक क्षमता और नवाचार की सोच की सराहना की।

शिक्षा राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार और सकारात्मक सोच विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि तकनीक तेजी से बदल रही है और ऐसे समय में विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ नई तकनीकों, नवाचार और स्टार्टअप की दिशा में सोचने के लिए प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवीन भवन निर्माण को बताया महत्वपूर्ण सौगात

वित्त मंत्री ने विद्यालय के नए भवन के लिए किए गए भूमिपूजन को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button