रायगढ़

300 CCTV फुटेज खंगाल 10 दिन में ट्रेलर डाला चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने सीएमओ तिराहा से चोरी हुए ट्रेलर डाला के मामले का 10 दिन में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गया ट्रेलर डाला एवं इंजन समेत करीब ₹13 लाख का मशरूका, वारदात में इस्तेमाल ₹8 लाख कीमत की कार और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस ने मामले में 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

रात में चोरी कर ट्रेलर इंजन से जोड़ा डाला

पुलिस के अनुसार 27 जुलाई की रात करीब 2:30 बजे आरोपियों ने सीएमओ तिराहा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर डाला को चोरी किया। आरोपियों ने चोरी किए गए डाला को दूसरे ट्रेलर के इंजन से जोड़कर रायपुर पहुंचाया। वारदात के दौरान एक नीले रंग की कार आगे-आगे चलकर पायलेटिंग कर रही थी।

300 से अधिक CCTV फुटेज बने अहम सुराग

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 300 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में चोरी का डाला ट्रेलर क्रमांक CG 13 AS 8857 के इंजन से जुड़ा दिखाई दिया। इसके आगे नीले रंग की कार क्रमांक CG 13 BA 7639 चल रही थी। पुलिस ने दोनों वाहनों के रूट को ट्रेस करते हुए जांच आगे बढ़ाई।

RTO रिकॉर्ड से मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने ट्रेलर के RTO रिकॉर्ड के आधार पर जसविन्दर सिंह उर्फ राहुल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी पवनदीप सिंह और संदीप कुमार खत्री के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।

₹4.30 लाख में बेचा चोरी का डाला

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए डाला को रायपुर निवासी हरचरण सिंह सरदार को ₹4.30 लाख में बेच दिया गया था। उसके कहने पर डाला को बिलासपुर जिले के बेलतरा में इंजन सहित रखा गया था। पुलिस ने वहां से चोरी का डाला और इंजन बरामद कर लिया। डाला खरीदने वाला आरोपी फिलहाल फरार है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में जसविन्दर सिंह उर्फ राहुल, पवनदीप सिंह और संदीप कुमार खत्री को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी ड्रायवरी के पेशे से जुड़े हैं और वाहनों तथा मार्गों की जानकारी का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया।

₹21 लाख की संपत्ति बरामद

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में चोरी गया ट्रेलर डाला एवं इंजन करीब ₹13 लाख, वारदात में प्रयुक्त कार करीब ₹8 लाख, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इस तरह कुल जब्ती करीब ₹21 लाख की बताई गई है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, सहायक उप निरीक्षक कौशल सिंह जगत तथा आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा और नितेश लकड़ा की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button