रायगढ़ की तीन बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में जीता कांस्य पदक

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को दी बधाई
रायगढ़। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। टीम की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी।
विशेष रूप से रायगढ़ जिले की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया के भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर वित्त मंत्री ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन
कुआलालंपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम की पदक जीत को खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। रायगढ़ की तीन खिलाड़ियों की टीम में भागीदारी ने जिले के खेल प्रतिभाओं को भी नई पहचान दिलाई है।
ओ.पी. चौधरी ने दी शुभकामनाएं
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी उपलब्धि पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरव की बात है और रायगढ़ की इन बेटियों ने अपने प्रदर्शन से जिले और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
उन्होंने सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






