छत्तीसगढ़

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की जांच तेज, बसों के दस्तावेज और परमिट की हो रही जांच

Advertisement

जिला प्रशासन के निर्देश पर यात्री बसों का निरीक्षण, कमियां मिलने पर संचालकों पर चालानी कार्रवाई

जिले में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर परिवहन विभाग ने यात्री बसों के निरीक्षण की कार्रवाई तेज कर दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर विभागीय अधिकारी अलग-अलग मार्गों और क्षेत्रों में संचालित बसों की जांच कर रहे हैं।

दस्तावेज और परमिट की शर्तों की जांच

निरीक्षण के दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट तथा परमिट में निर्धारित शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया जा रहा है।

कमियां मिलने पर चालानी कार्रवाई

जांच के दौरान नियमों या सुरक्षा मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर संबंधित बस संचालकों के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button