रायगढ़

अरुण मालाकार की गांधीगिरी..।। भाजपा नेता अमित अग्रवाल को फूल भेट कर वैक्सीन के अलग-अलग दामों का किया विरोध..।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने आज भाजपा नेता अमित अग्रवाल (अध्यक्ष नगरपालिका सारंगढ़) को पुष्प भेट कर कोरोना बैक्सीन का तीन दाम का विरोध किया और अध्यक्ष से निवेदन किया कि मोदी जी के एक देश एक व्यापार की नियम को लागू करने की बात करते है तो देश मे वैक्सीन का एक रेट क्यो तय नही करते
मोदी सरकार बैक्सीन के नाम से जनता को लूटना चाहती है। और आपदा को व्यापार के अवसर में बदलना चाह रही है। हम इसका विरोध करते हैं।मोदी सरकार के सामने कोरोना वैक्सीन की पूरे देश में एक ही दाम रखने को कहें। ताकि अधिक से अधिक आमजन को वैक्सीनेशन का लाभ मिल सके।

आप की जानकारी में होगा कि कोरोना वैक्सीन को मोदी सरकार 150/- में खरीद कर देश के विभिन्न राज्यों की सरकारों को 400/- से 600/- और प्राइवेट अस्पतालों को 1200/-में देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय देश के लोगों को पूरी तरह से अस्वीकार है।

अरुण मालाकार ने कहा-बीते एक साल से कोरोना संकट के कारण मध्यम वर्ग रोजी रोटी के लिए सँघर्ष कर रहा है, ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार वैक्सीनेशन के नाम पर धंधेबाजी करने में लगी है। अब जब देश मे 18 वर्ष के अधिक युवाओं को वैक्सीन लगने वाला है,ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा एक देश में वैक्सीन के 5 दाम रखने का निर्णय पूरी तरह से निंदनीय है। हम इस निर्णय का पुरजोर विरोध करेंगे और यह विरोध मोदी जी के आँख खुलने तक जारी रहेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button