अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” से शराब माफियाओं में हड़कंप जंगल और कॉलोनी में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन 3 आरोपी गिरफ्तार 57 लीटर महुआ शराब जब्त

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुखबिर की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की जंगल में बड़ी घेराबंदी अवैध शराब निर्माण का खुलासा

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गुडगुड के जंगल नाला क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री का भंडाफोड़ किया।

पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई में गंगाधर यादव 35 वर्ष निवासी गुडगुड आमापाली को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में मकरध्वज राठिया 38 वर्ष को 30 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

जंगल नाला क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा था अवैध शराब कारोबार दो रेड में 50 लीटर महुआ शराब बरामद

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी जंगल नाला क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री कर रहे थे। पुलिस ने मौके से कुल 50 लीटर महुआ शराब जब्त की।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 52/2026 और 53/2026 दर्ज कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई की गई। बाद में दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई घर के बाहर खुलेआम शराब बेचता आरोपी गिरफ्तार

थाना चक्रधरनगर पुलिस ने साहेब राम कॉलोनी में दबिश देकर कुल्लु बाघ 36 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने घर के बाहर अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा था।

पुलिस ने मौके से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों और जरकिन में भरी 7 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की जिसकी कीमत लगभग 2100 रुपये बताई गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एसएसपी का सख्त संदेश अवैध शराब कारोबार पर आगे भी जारी रहेगा कड़ा एक्शन

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button