छत्तीसगढ़रायगढ़

काम की तलाश में रायगढ़ आया युवक, हादसे के बाद लहूलुहान मिली लाश

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मध्यप्रदेश से काम की तलाश में रायगढ़ आए युवक की शुक्रवार को सुबह श्याम इस्पात के गेट के सामने लहूलुहान हालत में लाश मिली थी। उसकी शिनाख्ती के बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शनिवार को उनके आने पर मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

काम की तलाश में रायगढ़ आए युवक
जानकारी के अनसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनहरा निवासी राजीव कुमार जायसवाल पिता अंजान बालक जायसवाल (30 वर्ष) विगत बुधवार को काम की तलाश में घर से निकला था। गुरुवार को रायगढ़ पहुंचा और काम तलाश करने के लिए पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के प्लांट की ओर गया, लेकिन काम नहीं मिला।

शुक्रवार की सुबह से ही फिर से काम की तलाश में निकल गया। वह पूंजीपथरा के श्याम इस्पात प्लांट के गेट के सामने पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते उसे ठोकर मार दी। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे आसपास के लोगों ने देखा कि घायल राजीव जायसवाल के मुंह-नाक से खून से निकल रहा था। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी।

लहूलुहान मिली लाश
पुलिस टीम उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान नहीं होने पर पुलिस ने उसकी जेब की तलाश किया तो उसके पास से मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम माड़ा धनहारा निवासी मनमति जायसवाल पिता रामकिशन जायसवाल (22 वर्ष) का एक आधार कार्ड पाया गया।

इसके पुलिस उसके आधार पर जांच कर राजीव के परिजनाें को घटना के संबंध में सूचना दी। शनिवार की सुबह परिजनों के आने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button