Advertisement
Advertisement
Advertisement
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम पोन्दुम गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई है। घटना शनिवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव में पशुपालकों में शोक और चिंता का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, सभी मवेशी खेत और खुले स्थान में थे। इसी दौरान अचानक शाम को मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
मृत मवेशियों के मालिकों में लक्ष्मण हपका, बुधराम हपका और दशरथ बघेल के दो-दो मवेशी शामिल हैं, जबकि पिंकी बघेल, सुंदरी हपका, आसमती हपका और मन्नू हपका के एक-एक मवेशी की मौत हुई है। अधिकांश मवेशी सफेद रंग के बताए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। एक साथ 10 मवेशियों की मौत से प्रभावित परिवारों पर आर्थिक संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कर प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने प्राकृतिक आपदा से हुए इस नुकसान पर दुख जताते हुए शासन से शीघ्र राहत सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।
Advertisement