छत्तीसगढ़

रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, डेढ़ एकड़ फसल नष्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तमनार क्षेत्र के आमाघाट में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान करीब डेढ़ एकड़ में फैली अवैध फसल को नष्ट कर दिया गया और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर जमीन किराए पर लेकर बीच में अफीम की फसल उगाई थी, ताकि किसी को शक न हो। खेत को इस तरह तैयार किया गया था कि बाहरी रूप से यह सामान्य खेती जैसा दिखाई दे।

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमाघाट में दबिश दी। इस दौरान झारखंड निवासी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया गया है। मौके पर लगभग 1.5 एकड़ में अफीम की फसल लहलहाती मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button