रायगढ़

जन्मदिन की बधाइयों के बीच विवेक पाटले ने मुखबिर की सूचना पर की त्वरित कार्यवाही…। छाल के ग्राम बांसाझार में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को दबोचा….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़- छाल थाना प्रभारी विवेक पाटले का आज जन्मदिन होने के कारण सुबह से से ही उनके शुभचिंतको का बधाई,शुभकामनाएं देने लोगों का तांता लगा रहा इसी बीच आज थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुवे छाल थाना स्टाफ को एक्टिव कर ग्राम बांसाझार रोड पुल के पास आरोपी सुरेन्द्र कुमार बेहरा पिता रतन प्रसाद बेहरा उम्र 31 वर्ष साकिन बांसाझार थाना छाल द्वारा रोककर पूछताछ किया गया। आरोपी के पास दो 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में भरी कुल 10 लीटर महुवा शराब कीमती करीबन रू 1000/ जप्त किया गया। आरोपी महुआ शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए लेकर जाना बताया है, आरोपी से शराब जप्त कर थाना छाल में धारा 34(1)(क),34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button