Uncategorised

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर 28 जुलाई को गुजरात में राष्ट्रीय अधिवेशन, देशभर के पत्रकार होंगे शामिल

Advertisement

रायपुर/अहमदाबाद। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, गुजरात के तत्वावधान में 28 जुलाई 2026 को गांधीनगर-सरखेज हाईवे स्थित विश्व उमिया फाउंडेशन, जासपुर में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इस अधिवेशन में गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श करना है।

पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर होगा मंथन

समिति के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सामने अनेक चुनौतियां हैं। अधिवेशन में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों और जमीनी स्तर पर कार्यरत मीडियाकर्मियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

पत्रकार सुरक्षा कानून पर रहेगा विशेष फोकस

राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई पटेल ने कहा कि अधिवेशन का प्रमुख विषय पत्रकार सुरक्षा कानून (Journalist Protection Act) को लागू कराने की दिशा में रणनीति तैयार करना होगा। इस दौरान देशभर से आए पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और समिति के पदाधिकारी कानून की आवश्यकता तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार रखेंगे।

छत्तीसगढ़ से भी पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

अधिवेशन में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से भी पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल गांधीनगर जाएगा। आयोजन समिति ने देशभर के पत्रकारों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपने सुझाव साझा करने और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूत बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम विवरण

  • तिथि: 28 जुलाई 2026
  • स्थान: विश्व उमिया फाउंडेशन, वैष्णोदेवी मंदिर के सामने, गांधीनगर-सरखेज हाईवे, जासपुर (गुजरात)
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button