Uncategorised

रायपुर में सनसनी: वायुसेना के विंग कमांडर ने लगाई फांसी, विधायक विश्राम गृह में मिला शव — पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलीबांधा इलाके से सामने आई चौंकाने वाली घटना, वायुसेना अधिकारी की आत्महत्या से मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। रायपुर कमिश्नरेट के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के एक विंग कमांडर ने अपने अस्थायी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ रह रहे थे अधिकारी

मृतक अधिकारी की पहचान विंग कमांडर विपुल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में अपने परिवार के साथ अस्थायी रूप से रह रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की जांच की गई।


हरियाणा के निवासी थे 39 वर्षीय अधिकारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विपुल यादव मूलतः हरियाणा के निवासी थे और उनकी उम्र लगभग 39 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।


सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, परिजनों से भी होगी पूछताछ

पुलिस अधिकारियों के अनुसार विंग कमांडर विपुल यादव द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस उनके परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर सकती है। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button