रायगढ़

रायगढ़ पेट्रोल पंप ठगी : फर्जी ऑनलाइन भुगतान दिखाकर कार चालक ने दो बार भरवाया पेट्रोल, 6 हजार रुपये से अधिक की धोखाधड़ी

Advertisement

रायगढ़। जिले में पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। एक कार चालक ने पेट्रोल भरवाने के बाद फर्जी भुगतान का फोटो दिखाकर बिना पैसे दिए फरार हो गया। मामले में पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर जूटमिल थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो बार में करीब 6 हजार रुपये का पेट्रोल भरवाया
मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कालिंदी कुंज निवासी अमित कुमार गुप्ता का दर्रामुड़ा में पेट्रोल पंप संचालित है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात कार चालक ने दो बार पेट्रोल भरवाया और ऑनलाइन भुगतान का फर्जी फोटो दिखाकर मौके से फरार हो गया।

3600 रुपये का पेट्रोल लेकर हुआ फरार
शिकायत के मुताबिक 25 जुलाई की रात करीब 12 बजे कार चालक पेट्रोल पंप पहुंचा और वाहन में लगभग 3600 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद उसने कर्मचारी से क्यूआर कोड मांगा और अपने मोबाइल में फर्जी भुगतान का फोटो दिखाकर कर्मचारियों को भ्रमित कर बिना भुगतान किए निकल गया।

पंप कर्मचारियों ने किया पीछा, नहीं पकड़ पाए
पंप कर्मचारियों ने बाइक से कार चालक का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन रात का समय होने के कारण आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button