छत्तीसगढ़

रायपुर में 191 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक भी पुलिस के कब्जे में

Advertisement

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस की सूखे नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 191 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 19 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर एक अशोक लीलैंड ट्रक को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद लाल और मोहम्मद रूस्तम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजे के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां खपाने की तैयारी थी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button