अपराध

शादी का झांसा देकर महिला से बनाया सम्बन्ध।महिला की शिकायत पर जूटमिल चौकी में अपराध दर्ज।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-दिनांक 22.07.2020 को पुलिस चौकी जुटमिल में महिला आरोपी जलंधर चौहान निवासी जेलपारा चौकी जुटमिल के विरूद्ध शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।पीडिता बताई कि मूलत: जिला जांजगीर चाम्पा की है व शादी को करीब 12साल हो गये हैै।पीड़ित महिला जुटमिल क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करती थी इसी दौरान जलंधर चौहान से जान परिचय हुआ जलंधर भी इनके साथ मजदूरी करता था। जलंधर प्यार मोहब्बत की बातें करता तो,उसे शादीसुदा हूं बतायी थी। फरवरी 2019 को जलंधर संत बिनोबा नगर जुटमिल में काम है बोलकर अपने एक दोस्त के घर ले गया और वहां शादी करूंगा कहकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया।उसके बाद जलंधर किराये के मकान कृष्णा नगर में ले जाकर रखा था। महिला शादी का दबाव बनाई तो जलंधर महिला को उसके मायके छोड़ आया और लेने नहीं गया अब शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीडिता के रिपोर्ट पर आरोपी पर धारा 376 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। फिलहाल आरोपी जलंधर चौहान फरार है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button