छत्तीसगढ़

नांदघाट से मुंगेली तक फोरलेन सड़क के लिए 21.81 करोड़ रुपये मंजूर, 36.40 किमी मार्ग का होगा उन्नयन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क को फोरलेन में उन्नत करने के लिए 21 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से 36.40 किलोमीटर लंबे मार्ग का फोरलेन निर्माण किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुई स्वीकृति

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद लोक निर्माण विभाग ने मंत्रालय से प्रमुख अभियंता को स्वीकृति संबंधी परिपत्र जारी कर दिया है। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाना, सड़क सुरक्षा बढ़ाना और आवागमन को तेज एवं सुविधाजनक बनाना है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समय-सीमा में पूरा होगा निर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं कि कार्य की निविदा निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए तथा निर्माण कार्य स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप मितव्ययिता के साथ कराया जाए। साथ ही निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय के भीतर कार्य पूरा कराना सुनिश्चित किया जाए।

अनावश्यक समय वृद्धि पर रोक

विभाग ने स्पष्ट किया है कि परियोजना में अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं दी जाएगी। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी की अनुमति से ही समय बढ़ाया जा सकेगा। यदि निर्माण अवधि बढ़ाई जाती है तो नियमानुसार अर्थदंड (पेनाल्टी) भी लगाया जाएगा।

यातायात और विकास को मिलेगा बढ़ावा

नांदघाट से मुंगेली तक फोरलेन सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुरक्षित और तेज होगा। साथ ही व्यापार, कृषि परिवहन और स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button