छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की मौत; तीन घायल

Advertisement

महुदा गांव में बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में रुके थे ग्रामीण, अचानक गिरी बिजली; अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। बलौदा क्षेत्र में बारिश के साथ तेज गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। महुदा गांव में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

बारिश से बचने झोपड़ी में रुके थे लोग

बताया जा रहा है कि हादसे के समय सभी लोग बाड़ी में काम कर रहे थे। मौसम अचानक खराब होने और बारिश शुरू होने के बाद वे भीगने से बचने के लिए पास स्थित एक झोपड़ी में जाकर रुक गए थे। इसी दौरान तेज गड़गड़ाहट के साथ झोपड़ी के आसपास आकाशीय बिजली गिर गई।

तीन लोगों की मौके पर मौत

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरेश खैरवार (24), पिता रामू खैरवार, निवासी महुदा, थाना बलौदा, रामभरोश पटेल (32), पिता कंश राम पटेल और तुलसी राम पटेल (51), पिता बेदराम पटेल के रूप में हुई है।

तीन घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में अंजू पटेल (26), पति रामभरोश पटेल, दुलारा बाई पटेल (46), पति तुलसी पटेल और बैशाखू (32), पिता रामू खैरवार शामिल हैं।

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जांजगीर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button