छत्तीसगढ़

धमतरी में 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब से हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर, घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमतरी। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक में मोहल्ले के ही एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किशोर का चेहरा, सीना और पैर बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया।

कैसे हुई घटना?
स्थानीय स्रोतों के अनुसार, हमला गणेश चौक के पास उस समय हुआ जब किशोर अपने घर के पास था तभी मोहल्ले के एक व्यक्ति ने अचानक तेजाब फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। तेज चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

गंभीर रूप से झुलसे किशोर को अस्पताल ले जाते लोग
गंभीर रूप से झुलसे किशोर को अस्पताल ले जाते लोग

रायपुर के मेकाहारा रेफर
घायल किशोर को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति बेहद गंभीर बताई। चेहरे, सीने और पैर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा (रायपुर) रेफर किया गया।

आरोपी की पहचान हो चुकी
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं तथा हमलावर की पहचान कर ली है। जहां पड़ोसी पर ही हमले का आरोप है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। हालांकि, हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।

इलाके में तनाव और लोगों में आक्रोश
इस भयावह घटना के बाद गणेश चौक क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button