रायगढ़

नगर पंचायत लैलूंगा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत लेने का सीधा आरोप लगाया हितग्राहियों ने…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लैलूंगा प्रवास में आये संयुक्त संचालक दुबे के सामने हितग्राहियों ने की शिकायत…।।

CMO को 5000 नही देने पर राशि नही दी जाती है। जो रिश्वत देता है उसको पहले राशि भुगतान करने का आरोप लगा..।।

सिंहघोष/रायगढ़-04.03.22-
आकस्मिक प्रवास में लैलूंगा आये संयुक्त संचालक एस.के.दुबे के सामने नगर के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही ने खुलकर मुख्य नगरपालिका अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया हैं हितग्राहियों ने कहा कि सीमेंट,छड़ का रेट आसमान छू रहा है जिससे मिलने वाली राशि से ही मकान बनाना मुश्किल ही हो गया है ऊपर से दलाल के माध्यम से रिश्वत की मांग की जाती है।विधायक,जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने पर नेतागिरी कर रहे हो कहा जाता है। हमें शिकायत करने से डर लगने लगा है।

शिकायत को गंभीरता से सुना जेडी दुबे ने CMO को दिए नाम नोट कर भुगतान के दिये निर्देश

हितग्राही रुकसाना बेगम वार्ड क्रमाक 09, बसंती बाई मुंडा वार्ड क्रमांक 12,गुलापी बाई मुंडा , नन्ही राम मुंडा,बेवा बाधो बाई वार्ड क्रमांक 10,कुन्तला मुंडा,धर्मेन्द्र बानी वार्ड 12,
जानकी मुंडा वार्ड 12 ने बताया कि आवास पास करने मेरा घर तोड़ दिया है और खुले में रहने मजबूर हुं। एक हितग्राही ने कहा कि मेरे पास CMO को देने को रुपया रहता तो मैं स्वयं से अपने पैसे से मकान बनाता।
सभी हितग्राहियों की बातों को सुन संयुक्त संचालक एस.के.दुबे ने प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राहीयो से कहा कि किसी को कोई भी राशि न दे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button