रायगढ़

नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ने विधायक प्रकाश नायक से लिया आशीर्वाद…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-25.02.22-नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रानी चौहान ने शुक्रवार को रायगढ़ के कोतरा रोड़ गजानंदपुरम स्थित कार्यालय पहुँचकर विधायक प्रकाश नायक से आशीर्वाद लिया।इस मौके पर विधायक ने उन्हें नये अध्यक्ष बनने के लिए अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।श्रीमती चौहान ने कहा कि रायगढ़ विधायक जी के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी हित में कार्य करूंगी पार्टी संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर पूरे ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी।शुक्रवार को सुबह 12 बजे नवनियुक्त जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती चौहान अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुँची और विधायक प्रकाश को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका और पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री व पूर्व अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा,पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस अजय प्रताप सिंह,गोरेलाल बरेठ,अरुणा चौहान,अनिता चौहान,शायरा बानो,वासुन बेग,सुमंदा,मिर्जा बेग,सोनू पुरोहित,उर्मिला लकड़ा व अफसरी बेगम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button