छत्तीसगढ़

भिलाई : मरौदा डैम में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, पिकनिक बना मातम

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग – जिले के नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मरौदा डैम में एक दुखद हादसे में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार को चार दोस्त पिकनिक मनाने मरौदा डैम पहुंचे थे। खाने-पीने के बाद दो युवक—साहिल और जुनैद—नहाने के लिए डैम में उतरे, लेकिन पानी की गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण वे डूब गए।

घटना की खबर मिलते ही नेवई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

दोनों मृतक युवक भिलाई 3 थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके के रहने वाले थे। अचानक हुई इस त्रासदी से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पिकनिक मनाने गए दोस्तों की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डैम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button