छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ : ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में फैक्ट्री संचालक की मौत, तीन गंभीर घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ – शहर में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब लाल टंकी क्षेत्र स्थित सुभाष आइस फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से फैक्ट्री संचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। वहीं, राज्य के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और प्रशासनिक अधिकारियों को मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए।

ओपी चौधरी ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हादसे के बाद फैक्ट्री क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button