रायगढ़

वर्मी खाद और रासायनिक खाद अव्यवस्था को लेकर किसानों में रोष…।आजाद किसान सेना ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़.13.06.22. आजाद किसान सेना के बैनर तले किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। वर्मी खाद की गुणवत्ता को लेकर किसानों ने आपत्ति जताते हुए इसे सोसायटी से खरीदी अनिवार्य नहीं करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि जहां गौठान नहीं है या जिन किसानों के पास खुद के मवेशी है, उंन्हे वर्मी कम्पोस्ट खाद लेने की बाध्यता न किया जावे। यह किसानों के साथ अन्याय है अधिकांश किसान वर्मी खाद खरीदना नहीं चाहते, उन्हे खाद लेना अनिवार्य न किया जावे। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाते हुये लिखा है कि सोसायटी में बेची जा रही वर्मी कम्पोस्ट खाद गुणवत्ता विहीन है। इसमें मिट्टी की मात्रा अधिक होती है। वही 30 किलो की पेकिंग होती है लेकिन वजन में भी गड़बड़ी की जा रही है। 30 किलो से भी कम मात्रा एक बोरी वर्मी कम्पोस्ट में होती है जो किसानों के साथ सरासर अन्याय है। सोसायटी में रासायनिक खाद की भी पर्याप्त भंडारण नहीं होने से किसान भटक रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में सुपर फास्फेट ,युरिया ,डीएपी व पोटास की भंडारण किया जावे, जिससे किसानों की दर-दर भटकना न पड़े। खाद की किल्लत के कारण ही व्यपारियों से ऊंचे कीमत पर किसान खाद खरीदने में मजबूर हो जाते हैं यह स्थिति नहीं आये ऐसी व्यवस्था बनाई जावे ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button