छत्तीसगढ़

Shok Sandesh : रायगढ़ के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का निधन, शोक की लहर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंचल ने खोया एक अनुभवी चिकित्सक
रायगढ़। अंचल के सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक Dr Dulichand Agrawal Nidhan से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भूतपूर्व विधायक स्व. रामकुमार अग्रवाल के पुत्र डॉ. दुलीचंद अग्रवाल का शनिवार की संध्या निजी निवास में दुखद निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे और लंबे समय से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे।

परिवार व सामाजिक क्षेत्र में शोक
Dr Dulichand Agrawal Nidhan से न केवल परिवार बल्कि सामाजिक व चिकित्सकीय जगत को भी अपूरणीय क्षति हुई है। वे स्व. अमीचंद राहगीर के छोटे भाई स्व. इंजीनियर बाबूलाल अग्रवाल, डॉ. रमेश अग्रवाल (मुंबई), जयप्रकाश अग्रवाल, स्व. कैलाश अग्रवाल, डॉ. राजू अग्रवाल और स्व. अजय अग्रवाल के बड़े भाई थे। वे सुनील अग्रवाल (कुक्कू), अनिल अग्रवाल (चीकू) और निखिल अग्रवाल के पिताश्री थे।

रविवार सुबह निकलेगी अंतिम यात्रा
प्राप्त जानकारी के अनुसार Dr Dulichand Agrawal Nidhan की अंतिम यात्रा रविवार 21 दिसंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे उनके निजी निवास सीताराम कॉलोनी, चैतन्य नगर के सामने, गंगा नर्सिंग होम के पास (ढीमरापुर रोड) से निकाली जाएगी।

कयाघाट मुक्तिधाम में होगा अंतिम संस्कार
अंतिम यात्रा के पश्चात Dr Dulichand Agrawal Nidhan का अंतिम संस्कार कयाघाट मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, चिकित्सकों और गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button