जगदलपुर : PWD इंजीनियर 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

जगदलपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) के विद्युत यांत्रिकी शाखा के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेंभुरे को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अभियंता टेंभुरे ने एक ठेकेदार से निविदा प्रक्रिया से पहले काम दिलाने के एवज में एडवांस राशि की मांग की थी।
ACB को जैसे ही मामले की पुख्ता जानकारी मिली, टीम ने तुरंत साकेत कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा। दबिश के दौरान अभियंता अजय कुमार रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए पकड़े गए। फिलहाल ACB की टीम अभियंता से गहन पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों में चिंता का माहौल है कि पूछताछ के दौरान और भी नाम सामने आ सकते हैं। ACB जल्द ही इस मामले में अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ कर सकती है।






