रायगढ़

पत्रकार द्वारा महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ के मामले में बड़ी खबर! मामले की गंभीरता को देखकर एसपी संतोष कुमार ने डीएसपी गरिमा त्रिवेदी को सौंपा जांच का जिम्मा,जांच टीम भी गठित।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/ रायगढ़. हाल ही में 20 जून को सिटी कोतवाली में एक महिला कर्मचारी द्वारा रायगढ़ प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा के ऊपर छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाई गई थी। जिस पर कोतवाली ने लिखित आवेदन के आधार पर 354 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में एक नया मोड़ आया है। मामला काफी हाईप्रोफाइल था और गंभीर भी। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने इस मामले की जांच की कमान राजपत्रित अधिकारी डीएसपी गरिमा द्विवेदी को सौंपी है। अब उनके सुपरविजन में की जांच होगी। इसके लिए जांच टीम भी गठित कर दी गई है।

इस पूरे मामले में पीड़िता ने प्रेस क्लब रायगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश शर्मा पर 18 जून को दोपहर 12:00 से 1:00 के बीच कार्यालय में उनके साथ बदतमीजी एवं छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। आरोपी नरेश शर्मा कि पीड़िता की पहले से पहचान थी। पीड़िता पूर्व में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर चुकी हैं। जहां उनकी पहचान नरेश शर्मा से हुई थी। फिलहाल यह मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण अब उच्च स्तरीय जांच के अधीन है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button