Uncategorised

रायगढ़ में ट्रेलर पलटने से घंटों तक जाम, यात्रियों को भारी परेशानी

Advertisement



रायगढ़। जिले के घरघोड़ा-लैलूंगा मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। फुठमुड़ा घाटी मोड़ के पास लोहे से भरा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और मुख्य सड़क पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह मार्ग रायगढ़ को जशपुर, झारखंड और बिहार से जोड़ता है, ऐसे में मार्ग बंद होने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। बसें, कारें, ट्रक और दोपहिया वाहन घंटों से फंसे हुए हैं। जाम के कारण आम यात्रियों के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग भी परेशानी में हैं।

स्कूल जाने वाले बच्चे, अस्पताल जाने वाले मरीज और ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी जाम में फंसे हुए हैं। हर गुजरते मिनट के साथ लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेलर को हटाने का प्रयास कर रही है, ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button