Uncategorised

राजेंद्र नगर में मतांतरण को लेकर बवाल, छह आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के परशुराम नगर (पुरैना) इलाके में रविवार को मतांतरण के प्रयास को लेकर हंगामा मच गया। मयाराम नामक व्यक्ति के घर में कथित रूप से धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग विरोध में जुट गए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

छह लोगों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मौके से छह लोगों को हिरासत में लिया है, जिनकी पहचान गायत्री यादव, प्रफुल्ला पन्का, किशोर सेनापति, चौधरी बेसरा, आशीषी नाग और सिकंदर सिंह के रूप में हुई है।

इलाज और पैसों के लालच का आरोप
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि ये लोग इलाज और पैसों का लालच देकर लोगों को बहला-फुसलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। बताया गया कि रितु राजपूत नामक महिला को इलाज के बहाने मतांतरण के लिए मजबूर किया गया था।

पुलिस ने किया हालात काबू में
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button