
समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कलाकारों का शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को मिलेगा सम्मान
रायगढ़। महाराजा अग्रसेन जी की 5149वीं जयंती को यादगार बनाने श्री अग्रसेन आयोजन समिति की ओर से शहरभर में प्रतिदिन विभिन्न खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इन प्रतियोगिताओं में अग्र समाज के सभी उम्र के प्रतिभागी अपने हुनर का जलवा दिखा रहे हैं और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहे हैं।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह
प्रचार प्रसार प्रमुख अधीश रतेरिया और मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों और कलाकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
- गोला फेंक: प्रथम – लक्की अग्रवाल, द्वितीय – अखिल अग्रवाल
- महिला वर्ग गोला फेंक: शिल्पी आशाराम अग्रवाल, अंकिता बेरीवाल
- भाला फेंक: प्रथम – लक्की अग्रवाल, द्वितीय – अखिल अग्रवाल, तृतीय – विनोद अग्रवाल
- जुंबा डांस: प्रथम – स्वैग शेकर्स ग्रुप, द्वितीय – एनर्जी एक्सप्रेस ग्रुप, तृतीय – जुंबा क्रू व जुंबा क्वीन ग्रुप
- खो-खो: प्रथम – द स्टनर टीम, द्वितीय – अग्रसेन-8 टीम
- हुला हूप (10 वर्ष से कम): प्रथम – श्रेया डालमिया, द्वितीय – नायरा अग्रवाल, तृतीय – शिवांश बंगाल
- टेबल रनर सजाओ: प्रथम – ज्योति अग्रवाल, द्वितीय – सोनल गोयल, तृतीय – सोनल सिंघल
- हम-तुम मनभावन: प्रथम – स्नेहा आशीष गोयल, द्वितीय – दीप्ति आशीष गोयल, तृतीय – प्रदीप-ममता गोयल
- ह्यूमन लूडो: प्रथम – चैंपियन फैमिली, द्वितीय – लूडो किंग
- साँप-सीढ़ी: प्रथम – भाव्या एवं संतोष, द्वितीय – शिवम् व आर्यन अग्रवाल
- पिट्ठूल (पुरुष/बालक): विजेता – अग्र चैंपियन टीम, उपविजेता – अग्र लायन टीम
- महिला व बालिका वर्ग: विजेता – सन साइन, द स्टनर्स, द समशीर्ष
- आरती थाली प्रतियोगिता: प्रथम – प्रिया जिंदल, द्वितीय – ज्योति अग्रवाल, तृतीय – मधु गुप्ता
सम्मान समारोह में मिलेगी पहचान
सभी विजयी प्रतिभागियों को समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार व सम्मान दिया जाएगा।
आयोजन समिति की मेहनत
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में संयोजक सुनील अग्रवाल लेंध्रा, अध्यक्ष अनूप रतेरिया, अशोक अग्रवाल (ब्लूचीप), मनीष पालीवाल, मनीष अग्रवाल (दवाई), कमलेश रतेरिया, आर्यन अग्रवाल, मुकेश गोयल, आनंद मोदी, दीपक जामगांव सहित महिला विंग व युवा समिति के सदस्य पूरी निष्ठा से जुटे हुए हैं।












