रायगढ़

तमनार : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी अनिल बेहरा गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस ने CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी अनिल बेहरा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस बल पर हमला और आगजनी का मामला

गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर धरना-प्रदर्शन एवं आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी। 27 दिसंबर 2025 को आंदोलन के दौरान स्थिति उग्र हो गई। पुलिस के अनुसार राजेश मरकाम, अनिल बेहरा, रूपेश पटेल, संदीप प्रधान सहित अन्य लोगों ने आंदोलनकारियों को उकसाया और पुलिस बल पर लाठी, डंडे, टांगी एवं पत्थरों से हमला किया।

इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस के शासकीय वॉकी-टॉकी और मोबाइल फोन भी लूटे गए। उग्र भीड़ ने पुलिस एवं प्रशासनिक वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी की तथा प्लांट परिसर में भी नुकसान पहुंचाया।

16 अपराध दर्ज, 29 आरोपी गिरफ्तार

घटना के संबंध में थाना तमनार में अलग-अलग प्रार्थियों की रिपोर्ट पर कुल 16 अपराध दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार अब तक 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

गांव में आने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा

गिरफ्तार आरोपी अनिल बेहरा पिता प्रेमसागर बेहरा, उम्र 37 वर्ष, निवासी लिबरा, थाना तमनार अपराध क्रमांक 303/2025, 306/2025, 307/2025 एवं 308/2025 में नामजद आरोपी था।

पुलिस को 10 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अनिल बेहरा अपने गांव लिबरा आया हुआ है। सूचना पर तमनार एवं पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

विवेचना में धाराएं बढ़ाई गईं

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने राजेश मरकाम एवं अन्य आरोपियों के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान आंदोलनकारियों को दुष्प्रेरित करने की भूमिका सामने आने पर प्रकरण में धारा 49 बीएनएस एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं थाना तमनार स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button