Uncategorised

सरायपाली में अवैध शराब परिवहन का खुलासा, स्कूटी सवार दो आरोपी गिरफ्तार, 60 पौवा शराब जब्त

Advertisement

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बालसी के में बुलचू इंटा भट्ठा के पास शराब परिवहन करते स्कूटी सवार दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा. उनके कब्जे से शराब 60 पौवा और स्कूटी जप्त की गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 दिसम्बर 2025 को मुखबिर की सुचना पर केन्द्रीय विद्यालय रोड बुलचू इंटा भट्ठा के पास ग्राम बालसी रोड पर पहुंची. कुछ देर बाद बिना नंबर ODYSSE कंपनी के इलेक्ट्रीक स्कूटर पर आरोपी संतराम साहू पिता पुनीराम साहू उम्र 55 वर्ष और कन्हैया साहू पिता पुनीराम साहू उम्र 46 वर्ष निवासी लोहरीनडीपा आये, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक थैला के अंदर भरा 30 नग शोले प्लेन देशी मदिरा शराब प्रत्येक में 180-180 ML भरी हुई (5400 ML) कीमती 2400 रूपये तथा 30 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब प्रत्येक में 180-180 ML भरी हुई (5400 ML) कीमती 3600 रूपये कुल जुमला शराब 60 पौवा (10800 ML) कीमती 6000/ रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त एक-एक बिना नंबर ODYSSE कंपनी का इलेक्ट्रीक स्कूटर कीमती 52000 रूपये जुमला कीमती 58000 रूपये जप्त किया गया.

आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button