Uncategorised

घरघोड़ा, तमनार और लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की सूची जारी

Advertisement

जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में किया ऐलान

रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए घरघोड़ा, तमनार और लैलूंगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। यह सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से घोषित की गई है।

बताया गया कि तीनों ब्लॉकों के कांग्रेस अध्यक्षों द्वारा अपनी-अपनी कार्यकारिणी के गठन के लिए अनुशंसा पत्र जिला कांग्रेस कमेटी को भेजे गए थे। जिला कांग्रेस कमेटी ने इन प्रस्तावों को परीक्षण के बाद अनुमोदन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) को प्रेषित किया था। पीसीसी से स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने इन तीनों ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की सूची जारी कर दी।

जारी सूची के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में एक कोषाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, दस महामंत्री, छह सचिव और छह कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जा सके।

जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता देती रही है। नई ब्लॉक कार्यकारणियों के गठन से पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक गति मिलेगी और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।

उक्त संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के संगठन प्रभारी महामंत्री दीपक मंडल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी नई कार्यकारणियों के गठन का स्वागत करते हुए इसे संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button